पूरनपुर: रम्पुरा तालुके महाराजपुर में व्यापारी के घर हुई डकैती में सामान बरामद नहीं कर सकी पुलिस, व्यापारी ने दी चेतावनी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा तालुके महाराजपुर निवासी किराना व्यापारी सुनील कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि उसके घर पर 30 जनवरी को पांच नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर लेकर जेवरात सहित 40 लख रुपए की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर चार बदमाशों को जेल भी भेज दिया और डकैती में गया माल अभी तक बरामद नहीं हो सका।