पूरनपुर: मोहल्ला हसनी हुसैनी नगर में घरों में भरा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर के हसनी हुसैनी नगर में पानी का निकास न होने की वजह से बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में भर रहा है। इसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पानी के निकास को लेकर नाला निर्माण कराने की मांग की है।