पूरनपुर: गांव खमरिया पट्टी में भतीजी की शादी की तैयारी में जुटी, विधवा महिला की सांप के डसने से मौत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी स्वर्गीय राजवीर की पत्नी सुनीता के जेठ राम औतार की पुत्री की शादी है। इसको लेकर विधवा महिला अपने घर में साफ सफाई कर रही थी। तभी एक सांप ने महिला को डस लिया यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।