पूरनपुर: गांव माधोपुर इटोरिया में कुएं में गिरे नंदी बाबा, पुलिस ने जेसीबी की मदद से निकलवाया
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव माधोपुर इटोरिया में अचानक नंदी बाबा कुएं में गिर गए। जब इसकी सूचना अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को लगी। मौका पर पहुंचे संगठन के लोगों ने नंदी बाबा को निकालने का काफी प्रयास किया। पर वह लोग नंदी बाबा को कुएं से नहीं निकाल सके तब उन्होंने मामलें की सूचना पुलिस को दी गई।