पूरनपुर: मोहल्ला गनेशगंज में बाजार की तरफ जा रहे युवक की रास्ते में घेरकर साडू ने कर दी पिटाई
पूरनपुर मोहल्ला गनेशगंज वार्ड नंबर 11 निवासी राहुल प्रजापति पुत्र लालाराम ने बताया कि उसकी पत्नी और उसके बीच मुकदमा चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उसका साडू अनिल कुमार निवासी सिमरा घुंघचाई ने रास्ते में घेरकर उसकी पिटाई कर दी। धारदार हथियार लगने से युवक घायल हो गया। घायल युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।