वारासिवनी: मुख्यमंत्री ने जनविश्वास अभियान में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, 41 वन सुरक्षा समितियों में जनसंवाद भी हुआ
वारासिवनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत वन विभाग ने जनसंवाद एवं समस्या निवारण शिविर आयोजित किया। विधायक विक्की पटेल, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल और कलेक्टर सत्यम कुमार सहित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निराकरण के निर्देश दिए। दक्षिण सामान्य वनमंडल की 41 वन सुरक्षा समितियों में भी जनसंवाद हुआ, जिसमें 507 हितग्राही व समिति