उदवंत नगर: उदवंत नगर में राजद कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
1अक्टूबर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के उदवंतनगर समक्ष राजद कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के लगाये जाने के विरुद्ध में घरना प्रदर्शन किया तथा सरकार के मनमानीपूर्ण रवैए के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया।घरना पर बैठे राजद कार्यकर्ताओं ने इसे आमलोगों खासकर गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को विरोधी बताया।कहा कि गरीबों की परेशानी बढ़ेगी। सरकार गरीबों का अधिकार शोषण करेगी।