उदवंत नगर: प्रखंड मुख्यालय उदवंत नगर के समक्ष भाकपा-माले प्रखंड कमेटी उदवंतनगर के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने धरना प्रदर्शन किया
30 सितंबर को हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत भाकपा-माले प्रखंड कमिटी उदवंतनगर के बैनर तले सैकड़ों किसान, मजदुर,महिलाएं, छात्र - नौजवानों और गरीबों ने प्रखंड मुख्यालय उदवंतनगर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लगातार सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कमिटी सदस्य अजय गांधी ने किया।प्रदर्शनकारियों ने मांग पत्र सीओ हरिकेश त्रिपाठी को सौंपा।