गांधी मैदान मटवारी, हजारीबाग के प्रांगण में आज बुधवार से एक सौ आठ कुण्डीय राष्ट्रीय जागरण गायत्री महायज्ञ शुरू हो गया है। जो 09 मार्च 2024 तक आयोजित होगा। जिसका शुभारंभ मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। ग्रामीणों ने भक्ति भाव के साथ भगवा ध्वज लेकर नगर भ्रमण किया।