नगीना: नगीना देहात के टांडामाईदास क्षेत्र में नीला डैम के पास पुलिस मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Nagina, Bijnor | Aug 18, 2026 मंगलवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नगीना देहात के गांव मंशा में चोरी का प्रयास करते हुए फहीम नामक युवक की गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही थी। टांडामाईदास क्षेत्र में नीला डैम के पास मुठभेड़ के दौरान खारी के नौशाद,दानिश व शमशाद गिरफ्तार हुए। नौशाद व दानिश घायल हुए।