धनोरा: बच्चों के आधार पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश, लगेंगे विशेष शिविर
Dhanora, Seoni | Aug 3, 2026 कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस समिति की बैठक में डिजिटल सेवाओं और समग्र 2.0 की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में आधार पंजीयन मशीनों के पूर्ण उपयोग और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। शिक्षा, जनजातीय कार्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को सभी मशीनें शत-प्रतिशत सक्रिय करने को कहा गया। आधार से वंचित बच्चों के पंजीयन हेतु स्कूलों, आंगनवाड