पाली: पाली क्षेत्र में लगातार हुई बे मौसम बारिश से जायद की फसलों को कीटों के प्रकोप से भारी नुकसान, किसान चिंतित
Pali, Lalitpur | Apr 6, 2026 पाली क्षेत्र में बीते लगभग 1 सप्ताह से लगातार हो रही मूसलाधार बे मौसम बारिश से किसानों की जायद की फसल जिसमें मूंग, उड़द आदि की फसलों में अचानक तापमान गिरने से बढ़ते हुए इल्ली, झींगुर एवं रस चूसक कीटों के प्रकोप के कारण भारी नुकसान पहुंच रहा है। जिसके चलते किसान काफी चिंतित हैं।