थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद रेलवे लाइन नाला के पास घायल हालत में एक युवक के पड़े होने की जानकारी थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची थाना पुलिस उसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आयी। जहां उसकी शिनाख्त मुन्ना निवासी पिलख्तर थाना फरिहा के रूप में हुई।