फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद की विशेष अदालत नें हत्या के मामले में दोषी मानते हुये एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा ओर 1 लाख ₹ का जुर्माना
फ़िरोज़ाबाद की विशेष अदालत नें बुधबार की दोपहर हत्या के मामले में सजा सुनाई है। करीव 30 साल पूर्व में थाना दक्षिण क्षेत्र में एक महिला की हत्या हुयीं थी। मामले की आज सुनवाई करते हुये अदालत नें चंद्र प्रकाश नामक हत्यारोपी को दोषी करार मानते हुये आजीवन की कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस नें आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।