चूरू: जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी में दिए अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश
Churu, Churu | Feb 17, 2025 रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसपी यादव ने अपराध गोष्ठी में सर्किल तथा थाना क्षेत्र में होने वाले अपराधों व उनकी रोकथाम के लिए किये गये प्रयासों की जानकारी दी और अपराधों की रोकथाम के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।