चूरू: राजकीय सर्वहितकारिणी बालिका विद्यालय (पुत्री पाठशाला) की छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण
Churu, Churu | Feb 17, 2025 राजकीय सर्वहितकारिणी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (पुत्री पाठशाला) की व्यवसायिक शिक्षा की छात्राओं को सोमवार को क्षेत्र का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। प्रधानाचार्य निशा अजमेरा ने बताया कि इस दौरान छात्राओं ने महर्षि फूड लाइन, सुराणा आईस फैक्ट्री व ख्यालीराम हलवाई के कारखाने का अवलोकन किया और वहां की कार्यशैली का बारीकी से अध्ययन किया।