झाझा: अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस से झाझा स्टेशन पर उतारे गए मृत युवक की हुई पहचान, पश्चिम बंगाल का निवासी था मृतक
Jhajha, Jamui | Sep 26, 2024 बुधवार और गुरूवार के बीच मध्यरात्रि में अमृतसर हावड़ा पंजाबमेल एक्सप्रेस से झाझा रेलवे स्टेशन पर रेलपुलिस के द्वारा संदिग्ध स्थिति में तीस वर्षीय युवक की हुई मौत मामलें में मृतक के परिजनों का पता रेलपुलिस के द्वारा लगा ली गई है। रेलथानाध्यक्ष बृंद कुमार गुरूवार की दोपहर तीन बजे बताया कि मृतक का नाम शेख सैदुल था जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।