झाझा: बरमसिया पुल की मरम्मती की मांग को लेकर लोगों ने दुर्गा मंदिर चौक के पास सीएम नीतीश कुमार का जलाया पुतला
Jhajha, Jamui | Sep 25, 2024 झाझा प्रखंड क्षेत्र स्थित जर्जर बरमसिया पुल की मरम्मती को लेकर बुधवार की करीबन शाम पांच बजे जनसंघर्ष मोर्चा के संयोजक सह बिहार किसान समिति जिलाध्यक्ष विनोद यादव की अगुवाई में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। बिनोद यादव, घनश्याम गुप्ता, सूर्यावत्स सहित अन्य लोगों ने कहा कि पुल जर्जर होते जा रहा है जो खतरे का संकेत है।