झाझा: स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम को लेकर रेलवे ने पदाधिकारी ने झाझा रेलवे कॉलोनी में चलाया जागरूकता कार्यक्रम
Jhajha, Jamui | Sep 25, 2024 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम को लेकर रेलवे के वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय झाझा की ओर से बुधवार को भी दिन के 12 बजे रेलवे काॅलौनी में अभियान चलाया गया। इस दौरान सीएचआई गिरीश कुमार सिंह के द्वारा रेलवे काॅलौनी में लोगों के बीच जागरूकता चलाते हुए डोर टू डोर पहुंचकर रेलकर्मी से संर्पक किया।