झाझा: रेफरल अस्पताल झाझा में एम्बुलेंस को धक्का देकर चालू करने का वीडियो आया सामने, स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल
Jhajha, Jamui | Sep 26, 2024 रेफरल अस्पताल झाझा में मरीजों को ढोने वाली एंबुलेंस खुद बीमार पड़ा हुआ है। जिसका विडियो सामने आया है। गुरूवार की दोपहर लगभग 1 बजे स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा एंबुलेंस को धक्का देकर स्टार्ट करने की कोशिश कि गई लेकिन एंबुलेंस स्टार्ट नही हुआ। इससे अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा की पोल खुल गई। एंबुलेंस खराब रहने का वीडियो सामने आने पर यह चर्चा का विषय बन गया।