झाझा: यूथ एक्स्पो कार्यक्रम को लेकर गायत्री ज्ञान मन्दिर झाझा में आदर्श युवा प्रकोष्ठ की हुई बैठक
Jhajha, Jamui | Sep 26, 2024 गुरूवार की दोपहर दो बजे गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रागंण में आदर्श युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार द्वारा 28 सितंबर को टाउन हाॅल झाझा में होने वाले यूथ एक्सपो कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित कि गई। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए आदर्श युवा प्रकोष्ठ प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि युवा तरूणाईयों को सही दिशा और दशा प्रदान करने के लिए यूथ एक्सपो कार्यक्रम होगा।