गुना नगर: ऊमरी गौशाला की बदहाली पर बवाल, गौ सेवकों का चक्काजाम, जानलेवा हमले से भड़का आक्रोश
जिले के ऊमरी स्थित गौशाला की बदहाली और गौसेवकों से दुर्व्यवहार के विरोध में गुना व ऊमरी के गौसेवकों ने रोड़ पर चक्काजाम किया। तीन दिन से पानी न होने, बीमार गाय और 3–4 गायों की मौत का आरोप है। चौकीदार पर पानी बेचने व मारपीट का आरोप लगा। पुलिस के आश्वासन पर जाम खुला, चौकीदार हटाने की मांग की गई।