राजमहल: बाबूटोला कब्रिस्तान के पास बाइपास सड़क की मांग अधूरी,ग्रामीणों ने ब्रिज पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य रोका
राजमहल-उधवा फोरलेन मुख्य पथ स्थित बाबूटोला कब्रिस्तान के सामने पुल पर पाइपलाइन बिछाने की तैयारी करने पहुंचे पीएचईडी विभाग को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुल पर पहुंचकर कार्य को रोक दिया और पहले वर्षों पुरानी बाइपास सड़क की मांग पूरी करने की मांग उठाई।