मढ़ौरा: भीड़िया से 300 लीटर कच्ची स्प्रीट बरामद, 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
थानाक्षेत्र के भीड़िया से बरामद तीन सौ लीटर कच्ची स्प्रीट मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मंगलवार की दोपहर एक बजे से कार्यवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि भीड़िया से बरामद 15 गैलन में तीन सौ लीटर कच्ची स्प्रीट मामले में भावलपुर ,भुआलपुर ,अमनौर ,तरैया व बिक्रमपुर के कुल दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।