मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज पीएमश्री प्लस टू विद्यालय की सुरक्षा पर सवाल, नीची और जर्जर चहारदीवारी बनी परेशानी
मोहम्मदगंज मुख्यालय स्थित राजकीयकृत स्तरोन्नत पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय की चहारदीवारी की जर्जर स्थिति और कम ऊंचाई के कारण विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जमीन की भरावट के कारण चहारदीवारी की ऊंचाई घटकर महज चार से पांच फीट रह गई है। ऐसे में बाहरी व्यक्ति आसानी से दीवार फांदकर विद्यालय परिसर में प्रवेश कर सकता है।