प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में बुधवार को जिला कलेक्टर चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा का पेपर लीक हो गया।