लालगंज: लालापुर गांव में पास लेने के चक्कर में बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली से टकराए, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
ड्रमंडगंज के लालापुर सेमरा कलां संपर्क मार्ग स्थित लालापुर गांव में सोमवार की रात करीब 9:30बजे ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार दो लोग नहर में गिर पड़े। जिससे बाइक पर पीछे बैठे युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट देखते हुए मंडलीय अस्पताल भेजा।