#पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद हुई लापता युवती
#कोटद्वार से जम्मू तक तलाश, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने परिजनों से मिलाया
कोटद्वार में माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली युवती जम्मू रेलवे स्टेशन पर सकुशल बरामद कर ली गई। पौड़ी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से युवती का पता लगाते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस और जीआरपी के सहयोग से उसे सुरक्षित बरामद किया।
युवती के परिजनों ने 18 अक्टूबर को कोतवाली कोटद्वार में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को तलाशा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
👏 पौड़ी पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच से युवती की सकुशल घर वापसी संभव हुई।
#PauriPolice #KotdwarPolice #PauriGarhwal #UttarakhandPolice #Kotdwar #PoliceAction #पौड़ीपुलिस #कोटद्वार
Pauri, Garhwal | Oct 21, 2026