चांदवा: पन्ना टांड़ के समीप NH सड़क पर ऑटो-बाइक की टक्कर, एक घायल रिम्स रेफर
चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर पंचायत स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पन्नाटांड़ के पास शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। चंदवा की ओर से आ रही एक ऑटो और ब्राह्मणी की तरफ से आ रही पल्सर बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।