बैरगनियां: भारत-नेपाल मैत्री पुल पर बाइक असंतुलित होकर नीचे गिरी, सवार बाल-बाल बचा
बैरगनिया से नेपाल के गौर जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार सोमवार को भारत-नेपाल मैत्री सड़क पुल पार करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल पार करने के दौरान अचानक मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई और पुल पर डिवाइडर नहीं होने के कारण बाइक समेत सवार सीधे नीचे जा गिरा।