इंद्री: करनाल में 3.6 किग्रा चुरापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में
Indri, Karnal | Jul 7, 2026 करनाल पुलिस ने 3 किलोग्राम 600 ग्राम चुरापोस्त नशीला पदार्थ के साथ आरोपी बिट्टू को टिकरी कैलाश क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।