लोहरदगा: सामाजिक कार्यकर्ता संजय टोप्पो ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
लोहरदगा नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिनों में राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। लगातार प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में लोहरदगा के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता संजय टोप्पो ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे अपना नामांकन दाखिल कर दावेदारी पेश की।