हमीरपुर: सुमेरपुर पुलिस ने दहेज हत्यारोपी पति व ससुर को किया गिरफ्तार, विवाहिता की हत्या कर फांसी पर लटकाया था शव
ग्राम गौरी में गत 13 मार्च को दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को मारकर फांसी में लटकाने के बाद पिता की तहरीर पर दर्ज हुए दहेज हत्या के मुकदमे में शनिवार को पुलिस ने पति एवं ससुर को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा है। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। बसहरी गांव निवासी चंद्रभान सविता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए दहेज का आरोप लगाया था।