हमीरपुर: मुख्यालय के महिला महाविद्यालय में टिकरौली के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर बैडमिंटन में जीता सिल्वर मेडल, किए गए सम्मानित
निपुण उत्तर प्रदेश अभियान के अंतर्गत मुख्यालय स्थित महिला डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि ने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस सम्मान समारोह में कक्षा 8वीं के प्रिंस, सुमन और रेहान खान को सम्मानित किया गया।