पीपलदा: सिमलिया पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 30, 2024 जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति की एक महिला के साथ मारपीट करने के 2 आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि फरियादिया ममता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके साथ रामनिवास सैनी व तेजकरण सैनी ने मारपीट कर जाति से अपमानित किया। पुलिस उप अधीक्षक द्वारा जाँच के बाद दोनों को आज गिरफ्तार किया है।