पीपलदा: खातोली पुलिस ने 11 माह से पेरोल से फरार हत्या के आरोपी को सवाईमाधोपुर से किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 29, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने 11 माह से पेरोल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को आज सवाईमाधोपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि विश्वेन्द्र सिंह उर्फ मोंटी निवासी लसोड़ा अपनी पत्नी की हत्या में आरोप में सजा काट रहा था।11 माह पूर्व पिता की मौत होने पर वह पेरोल पर रिहा हुआ था उसके बाद से वह फरार चल रहा था।