पीपलदा: इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 3 व्यक्तियों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 29, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि प्रेमशंकर बैरवा पुत्र राजेन्द्र, सुरेंद्र पुत्र शंकरलाल, व हरिओम पुत्र शंकरलाल को शांति भंग में गिरफ्तार कर CRPC की धारा 107,151 में कार्यवाही कर पाबंद करवाया गया।