पीपलदा: चंबल नदी के गेता माखिदा पुल से इटावा निवासी बुजुर्ग व्यक्ति ने छलांग लगाकर की आत्महत्या पुलिस जाँच में जुटी
Pipalda, Kota | May 30, 2024 जिले के इटावा क़स्बे के रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति ने चंबल नदी के गेता माखिदा पुल से आज छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर मोर्चरी पर रखवाया है। इटावा निवासी रामपाल राठौर ने पुल के ऊपर से छलांग लगाने पर आसपास खड़े लोगो ने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बुजुर्ग व्यक्ति ने किन कारणों से आत्महत्या की उसकी जांच कर रही है।