पीपलदा: इटावा क्षेत्र के गेता व चम्बल ढिबरी में आग लगने की घटना मौके पर पहुँची दमकल ने पाया आग पर काबू
Pipalda, Kota | May 28, 2024 इटावा उपखंड क्षेत्र के गेता, व चंबल ढिबरी गांव में 2 अलग अलग आग लगने की घटना हुई जिसे नगरपालिका की दमकल ने मौके पर पहुँच कर काबू पाया। गेता कस्बे की कुशवाह बस्ती में झाड़ियों में अचानक आग लगने से लोगो ने ग्राम पंचायत को सूचना दी।सरपंच भवानीशंकर नागर मौके पर पँहुचे ओर वाटर टैंक की मदद से आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नही चल पाया।