पीपलदा: इटावा क्षेत्र में गर्मी का कहर अस्पताल में मरीजो की सँख्या हुई दुगनी मरीज हाथों में ड्रिप लेकर घूमते आये नजर
Pipalda, Kota | May 28, 2024 जिले में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के चलते आज इटावा अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त नजर आयी।वही आउट डोर मे मरीजो की सँख्या में एकाएक व्रद्धि होने से कई मरीज हाथों में ड्रिप लेकर इधर उधर भटकते नजर आए।परन्तु उनकी सार संभाल करने वाला कोई नही था। मरीजो ने बताया कि वार्ड में जगह नही होने से हाथ मे ड्रिप लेकर घूम रहे।अस्पताल में कई पद रिक्त पड़े है।