जमुई: लभेत गांव में गलत जगह पर नल जल योजना के कार्य के विरोध में ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत के लिए समाहरणालय पहुंचकर की मांग
Jamui, Jamui | Jul 18, 2025 बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लभेत गांव में जेई द्वारा रिश्वत लेकर गलत जगह पर एक विशेष व्यक्ति की जमीन पर नल जल योजना का कार्य करवाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में डीएम से इसकी शिकायत लेकर ग्रामीण महिलाएं व पुरुष शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे समाहरणालय पहुंचे, लेकिन डीएम से मुलाकात नहीं होने की वजह से ग्रामीणों द्वारा शनिवार को आवेदन दिया जाएगा।