Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image

➡️ 10.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके ने किया भूमिपूजन ➡️ आईटीआई में 60 सीटर बालक छात्रावास और महिला आईटीआई में 6 ट्रेड के आधुनिक भवन का होगा निर्माण केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं सांसद श्री दुर्गादास उईके ने आज शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई में 10.68 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत शासकीय आईटीआई में 60 सीटर बालक छात्रावास तथा एकलव्य महिला आईटीआई में 6 ट्रेड के आधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, श्रीमती सुनीता बारस्कर, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, श्री कृष्णा गायकी, श्री विक्रम वैद्य, श्री नितिन बारस्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री बारस्कर, एसडीओ पीआईयू श्री अजय सिंह तोमर, जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम धुर्वे, प्राचार्य आईटीआई श्री शुभम वानखेड़े एवं प्राचार्य महिला आईटीआई श्री अजीत पंद्रे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ➡️ कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलाव : श्री उईके केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से जिले को 60 सीटर बालक छात्रावास एवं नवीन ट्रेड भवन की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि बेटियों के कल्याण के लिए 70 से अधिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज हमारी महिला शक्ति न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नेतृत्व कर रही है। कौशल विकास के क्षेत्र में आधुनिक भवन, छात्रावास, छात्रवृत्ति सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्री उईके ने कहा कि देश में आज 2 लाख से अधिक स्टार्टअप हैं और 20 लाख से अधिक युवा रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़े हैं। मुद्रा योजना के माध्यम से 23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरित किया गया है, जिसमें 9 करोड़ युवाओं ने पहली बार स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त किया है। लखपति दीदी अभियान के तहत 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय बाहुल्य बैतूल जिले की बेटियां भी कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने बैंगलुरु स्थित फॉक्सफोन कंपनी में चयनित 70 बालिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ➡️ तकनीकी कौशल को मिल रही नई गति : श्री पवार जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से तकनीकी कौशल को गति देने के लिए 60 सीटर बालक छात्रावास एवं 6 ट्रेड के आधुनिक भवन का भूमिपूजन किया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके के प्रयासों से जिले को निरंतर विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। ➡️ गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से प्रतिष्ठित कंपनियों में मिल रहा प्लेसमेंट : कलेक्टर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कहा कि जिले की एकलव्य महिला आईटीआई की पूरे प्रदेश में विशिष्ट पहचान है। यहां निरंतर गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण से बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। अधोसंरचना विकास और मध्यप्रदेश शासन की कौशल विकास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाएं देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त कर रही हैं। नवीन भवन और सुविधाओं के निर्माण से प्रशिक्षण की गुणवत्ता में और वृद्धि होगी तथा जिले की बेटियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। ➡️ तीन वर्षों से शत-प्रतिशत प्रवेश, राष्ट्रीय मेरिट में भी जिले का नाम रोशन प्राचार्य श्री अजीत पंद्रे ने बताया कि महिला आईटीआई ने विगत तीन वर्षों से शत-प्रतिशत प्रवेश की उपलब्धि हासिल की है। संस्था की छात्रा त्रिशा तावड़े, अरविंद कुमरे और नीता तावड़े ने राष्ट्रीय मेरिट में स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। संस्था ने 9.2 रेटिंग के साथ पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। नवीन अधोसंरचना के निर्माण से संस्था की गुणवत्ता और रेटिंग में और सुधार होगा तथा विद्यार्थियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Skill Development, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

87 views | Betul, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

MORE NEWS

➡️ #फ्रीडम_रन : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके एवं कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दौड़ में सहभागिता कर बढ़ाया उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन बैतूल द्वारा “फ्रीडम रन—हम दौड़ेंगे, देश के लिए” का आयोजन शुक्रवार को किया गया। फ्रीडम रन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा मार्ग देशभक्ति के जोश से गूंज उठा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, सीएमओ श्री नवनीत पांडे, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील, यातायात प्रभारी श्री गजेन्द्र केन, श्री कृष्णा गायकी, श्री विक्रम वैद्य, श्री विकास मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दौड़ में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की दिशा में देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा एवं फ्रीडम रन जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति एवं सामाजिक चेतना की भावना जागृत करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा भारत को विश्व का स्वर्णिम राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

फ्रीडम रन का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से हुआ। दौड़ शिवाजी प्रतिमा चौक, मुल्लाजी पेट्रोल पंप, लल्ली चौक, कोतवाली थाना, कमानी गेट, गणेश चौक, जेएच कॉलेज चौक एवं आईसीएच चौराहा होते हुए शिवाजी ऑडिटोरियम पहुंची, जहां दौड़ का समापन किया गया।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #फ्रीडम_रन : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके एवं कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने दौड़ में सहभागिता कर बढ़ाया उत्साह स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन बैतूल द्वारा “फ्रीडम रन—हम दौड़ेंगे, देश के लिए” का आयोजन शुक्रवार को किया गया। फ्रीडम रन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा मार्ग देशभक्ति के जोश से गूंज उठा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, सीएमओ श्री नवनीत पांडे, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील, यातायात प्रभारी श्री गजेन्द्र केन, श्री कृष्णा गायकी, श्री विक्रम वैद्य, श्री विकास मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दौड़ में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की दिशा में देशभर में हर घर तिरंगा यात्रा एवं फ्रीडम रन जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति एवं सामाजिक चेतना की भावना जागृत करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा भारत को विश्व का स्वर्णिम राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। फ्रीडम रन का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से हुआ। दौड़ शिवाजी प्रतिमा चौक, मुल्लाजी पेट्रोल पंप, लल्ली चौक, कोतवाली थाना, कमानी गेट, गणेश चौक, जेएच कॉलेज चौक एवं आईसीएच चौराहा होते हुए शिवाजी ऑडिटोरियम पहुंची, जहां दौड़ का समापन किया गया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

➡️ जिला स्तरीय रोजगार मेले में 216 अभ्यर्थियों का चयन

मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन 13 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे  उपस्थित थे। 

जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम कुमार धुर्वे ने बताया कि रोजगार मेले में 269 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। इस दौरान 10 निजी कंपनियों के द्वारा कुल 216 आवेदकों का प्राथमिक रूप से चयन कर लेटर ऑफ इंटेन्ट प्रदाय किये गये एवं माह 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक 47 अपरेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय के द्वारा 269 विद्याथियों को कैरियर से सम्बंधित मार्गदर्शन प्रदाय किया गया। वहीं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सहित स्वरोजगार विभागों के द्वारा माह 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं 421 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिये ऋण प्रदाय किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर  के माध्यम से 86 अभ्यर्थियों का स्वास्थ परीक्षण किया गया।  

इस अवसर पर आईएमसी सदस्य श्री सतीश बडोनिया, आईएमसी सदस्य श्री अम्बेश भलवापुरी, जिला रोजगार अधिकारी, डॉ. श्याम कुमार धुर्वे, प्राचार्य, आईटीआई श्री शुभम वानखेड़े, टीओ शासकीय आईटीआई श्री रूपेश कुमार ठाकरे उपस्थित थे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Skill Development, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिला स्तरीय रोजगार मेले में 216 अभ्यर्थियों का चयन मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन 13 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे उपस्थित थे। जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम कुमार धुर्वे ने बताया कि रोजगार मेले में 269 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। इस दौरान 10 निजी कंपनियों के द्वारा कुल 216 आवेदकों का प्राथमिक रूप से चयन कर लेटर ऑफ इंटेन्ट प्रदाय किये गये एवं माह 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक 47 अपरेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय के द्वारा 269 विद्याथियों को कैरियर से सम्बंधित मार्गदर्शन प्रदाय किया गया। वहीं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सहित स्वरोजगार विभागों के द्वारा माह 24 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं 421 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिये ऋण प्रदाय किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 86 अभ्यर्थियों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। इस अवसर पर आईएमसी सदस्य श्री सतीश बडोनिया, आईएमसी सदस्य श्री अम्बेश भलवापुरी, जिला रोजगार अधिकारी, डॉ. श्याम कुमार धुर्वे, प्राचार्य, आईटीआई श्री शुभम वानखेड़े, टीओ शासकीय आईटीआई श्री रूपेश कुमार ठाकरे उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh Department of Skill Development, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

➡️ गणितीय गणना से सिद्ध हुआ देश का मध्य बिंदु बरसाली : सारिका घारू

➡️ कलेक्टर डॉ. सोनवणे की अगुवाई में पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा बरसाली

देश का स्वतंत्रता दिवस इस बार एक बेहद अनूठे और ऐतिहासिक स्थान पर मनाने की तैयारी कर लीजिये। भारत माता को नमन करने का यह अवसर आप पा सकते हैं भारत के केंद्र में स्थित मध्यप्रदेश के बैतूल से 15 किमी दूर स्थित प्राकृतिक स्थल बरसाली का भ्रमण करके।

नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोल वैज्ञानिक सारिका घारू ने बैतूल जिले के बरसाली गांव के खगोलीय और भौगोलिक महत्व को उजागर करते हुए देशवासियों से अपील की है कि वे इस 15 अगस्त को भारत के इस वास्तविक मध्य बिंदु पर आकर भारत माता को नमन करें। सारिका ने बताया कि बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में इस समय बरसाली के प्राकृतिक सौंदर्य और इसकी भौगोलिक विशेषता को देश के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से उभारने के लिए विशेष कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।

खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गणितीय आंकड़ों के साथ बताया कि भौगोलिक दृष्टि से सम्पूर्ण भारत का अंतिम दक्षिणी बिंदु ग्रेट निकोबार द्वीप का इंदिरा पॉइंट है, जिसका अक्षांश 6° 45' एन है। वहीं, देश का उत्तरी बिंदु लद्दाख का इंदिरा कोल है, जिसका अक्षांश 37° 6' एन है। इन दोनों छोरों के ठीक बीच का सटीक गणितीय मध्य बिंदु  21° 55' 30'' एन अक्षांश निकलकर आता है, जहाँ बैतूल का बरसाली गाँव स्थित है। यह महत्वपूर्ण स्थान बैतूल रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा में मात्र 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ बरसाली नाम का अपना रेलवे स्टेशन भी है, जिससे यहाँ पहुँचना बेहद सुगम है।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ गणितीय गणना से सिद्ध हुआ देश का मध्य बिंदु बरसाली : सारिका घारू ➡️ कलेक्टर डॉ. सोनवणे की अगुवाई में पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा बरसाली देश का स्वतंत्रता दिवस इस बार एक बेहद अनूठे और ऐतिहासिक स्थान पर मनाने की तैयारी कर लीजिये। भारत माता को नमन करने का यह अवसर आप पा सकते हैं भारत के केंद्र में स्थित मध्यप्रदेश के बैतूल से 15 किमी दूर स्थित प्राकृतिक स्थल बरसाली का भ्रमण करके। नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोल वैज्ञानिक सारिका घारू ने बैतूल जिले के बरसाली गांव के खगोलीय और भौगोलिक महत्व को उजागर करते हुए देशवासियों से अपील की है कि वे इस 15 अगस्त को भारत के इस वास्तविक मध्य बिंदु पर आकर भारत माता को नमन करें। सारिका ने बताया कि बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में इस समय बरसाली के प्राकृतिक सौंदर्य और इसकी भौगोलिक विशेषता को देश के पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से उभारने के लिए विशेष कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गणितीय आंकड़ों के साथ बताया कि भौगोलिक दृष्टि से सम्पूर्ण भारत का अंतिम दक्षिणी बिंदु ग्रेट निकोबार द्वीप का इंदिरा पॉइंट है, जिसका अक्षांश 6° 45' एन है। वहीं, देश का उत्तरी बिंदु लद्दाख का इंदिरा कोल है, जिसका अक्षांश 37° 6' एन है। इन दोनों छोरों के ठीक बीच का सटीक गणितीय मध्य बिंदु 21° 55' 30'' एन अक्षांश निकलकर आता है, जहाँ बैतूल का बरसाली गाँव स्थित है। यह महत्वपूर्ण स्थान बैतूल रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा में मात्र 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ बरसाली नाम का अपना रेलवे स्टेशन भी है, जिससे यहाँ पहुँचना बेहद सुगम है। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

➡️ स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न

➡️ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मार्च पास्ट सहित मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम का किया गया पूर्वाभ्यास

15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले #स्वतंत्रता_दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज गुरुवार को पुलिस ग्राउंड, बैतूल में फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन की उपस्थिति में आयोजित रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाले मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया।

फाइनल रिहर्सल के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ अपनी प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास किया। साथ ही पुलिस विभाग एवं एनसीसी कैडेट्स के संयुक्त दलों द्वारा मार्च पास्ट का भी अभ्यास किया गया।

रिहर्सल के दौरान समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों के क्रम, मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, सीएमओ श्री नवनीत पांडे सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Betul Police 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न ➡️ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मार्च पास्ट सहित मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम का किया गया पूर्वाभ्यास 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले #स्वतंत्रता_दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज गुरुवार को पुलिस ग्राउंड, बैतूल में फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन की उपस्थिति में आयोजित रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाले मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया। फाइनल रिहर्सल के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ अपनी प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास किया। साथ ही पुलिस विभाग एवं एनसीसी कैडेट्स के संयुक्त दलों द्वारा मार्च पास्ट का भी अभ्यास किया गया। रिहर्सल के दौरान समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों के क्रम, मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, सीएमओ श्री नवनीत पांडे सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Betul Police #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026