वारासिवनी: आरक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोपी विवेक शर्मा, 10 हजार का इनामी, 3 साल बाद गिरफ्तार
बालाघाट के वारासिवनी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय में 2023 की आरक्षक भर्ती परीक्षा में कंप्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को अनुचित तरीके से पास कराने के मामले में पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी विवेक शर्मा को गिरफ्तार किया है। तीन साल से फरार आरोपी को 25 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक 10 आरोपी