खलीलाबाद: खलीलाबाद पुलिस ने मोबाइल खोने के बाद खाते से उड़े 2 लाख रुपये में से 1.89 लाख पीड़ित को कराए वापस
खलीलाबाद कोतवाली की साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार बरहटा निवासी ब्यासमुनी चौधरी को बड़ी राहत दिलाई है। मोबाइल फोन खोने के बाद उनके खाते से अज्ञात ठग ने 1,99,998 रुपये निकाल लिए थे। शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल पर मामला दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में 1,89,998 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा