हसदेव उद्गम स्थल का होगा कायाकल्प , कलेक्टर ने ग्रामीणों से लिया सुझाव, हसदेव नदी संरक्षण के लिए ग्रामीणों को दिलाई गई शपथ।
जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के उद्गम स्थल के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यटन विकास को लेकर कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने शुक्रवार को उद्गम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चर्चा कर हसदेव नदी के संरक्षण एवं विकास के लिए सुझाव लिए तथा सभी को नदी संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नदियों के संरक्षण के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने हसदेव उद्गम स्थल के सौंदर्याकरण, पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं इसे प्रमुख दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने के लिए ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग और सुझाव देने का आग्रह किया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि हसदेव नदी की पहचान केवल कोरिया जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश और देश में है। ऐसे में उद्गम स्थल को एक आकर्षक पर्यटन एवं आस्था केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#Chhattishgarh #KoreaDistrict #hasdeo_river ##chhattishgarh_tourism
18 views | Korea, Chhattisgarh | Jun 26, 2026