कैंप दो स्थित डीपीएलआर कार्यालय के समक्ष नौजवान संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगो को लेकर धरना दिया। धरना दे रहे मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे। नेताओं ने डीपीएलआर को एक ज्ञापन भी सौंपा। नेताओं ने कहा कि पुनर्वास क्षेत्र में होटल खोलकर जमीन पर कब्जा जमाया जा रहा है।