बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के बिचली मलाही गांव के एक बंद घर से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की, एक गिरफ्तार
Barh, Patna | Oct 17, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के बिचली मलाही गांव के एक बंद घर से गुरुवार को करीब ढाई बजे बाढ़ पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप को बरामद किया है। इसके साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। बाढ़ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मलाही में एक बंद घर में भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु रखी गई है।