बाढ़: बिहार दलित विकास समिति ने बाढ़ प्रभावितों को सिलाई मशीन वितरित की
Barh, Patna | Oct 16, 2024 बिहार दलित विकास समिति के तत्वावधान में बाढ़ प्रखंड में बुधवार को शाम करीब 4 बजे सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया। सिलाई मशीन का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी बाढ़ कुमारी अंजू के कर कमलों से किया गया।