बाढ़: बाढ़ रेलवे स्टेशन पर वृद्ध महिला पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर हुई जख्मी, अनुमंडल अस्पताल में कराया गया इलाज
Barh, Patna | Oct 15, 2024 बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर मंगलवार को लगभग 5 बजे पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से एक वृद्ध महिला ट्रेन खुलने के दौरान गिर गई, जिससे वह जख्मी हो गई। स्थानीय यात्रियों ने महिला को उठाकर प्लेटफार्म संख्या 1 पर ले गए तथा परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई। इसके बाद रेल पुलिस ने उसे इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया।