बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही के पास ऑटो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो महिलाएं घायल
Barh, Patna | Oct 17, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही के पास एनएच 31 पर गुरुवार को लगभग 2 बजे पानी से लदे एक ऑटो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा सड़क पर पलट गई और उसमें बैठी दो महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे उठाकर इलाज के लिए ले गए। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।